सोमवार, अप्रैल 29, 2024

मानसिक चेतना का द्योतक नृत्य

: समृद्धि और एकता का द्योतक नृत्य 
 विश्व नृत्य दिवस  सामाजिक जीवन की एकता का द्योतक नृत्य है ।  प्रत्येक वर्ष 29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस व इंटरनेशनल डांस डे डांस के जादूगर कहे जाने वाला जॉर्जेस नोवेरे को समर्पित है। नृत्य या डांस महज मनोरंजन का साधन नहीं  भावनाओं के साथ, कला व संस्कृति को दर्शाने और सेहतमंद रहने का माध्यम  है कथक, भरतनाट्यम, हिप हॉप, बैले, साल्सा, लावणी विश्व  में लोकप्रिय है । अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस का प्रारंभ 29 अप्रैल  1982 में अंतरराष्ट्रीय रंगमंच संस्थान की अंतरराष्ट्रीय नृत्य समिति की ओर से की गई थी । संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को का गैर सरकारी संगठन  अंतरराष्ट्रीय नृत्य समिति  है। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस, नृत्य के जादूगर फादर ऑफ वैले जीन जॉर्जेस नोवेरे के जन्म   29 अप्रैल 1727 को  हुआ था। नृत्य समिति ने जॉर्जेस नोवरे के जन्मदिन 29 अप्रैल1982  को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मना कर नोवरे को  श्रद्धांजलि अर्पित की थी।  नृत्य पर ‘लेटर्स ऑन द डांस’ नाम की पुस्तक में  नृत्य से जुड़ी एक-एक चीज़ मौजूद हैं।  अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस का मकसद ना विश्व   के डांसर्स का प्रोत्साहन बढ़ाना है, बल्कि लोगों को डांस से होने वाले फायदों के बारे में भी बताना है। नृत्य कला के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद को बढ़ावा मिलता है,। जिससे समृद्धि और एकता का वातावरण बनता है।  
विश्व की साम वेद , स्मृति ,संहिता भिन्न ग्रंथों में नृत्य का उल्लेख मिलता है।  नृत्य का उद्भव भगवान शिव द्वारा किया गया है । भगवान शिव को नटराज कहा गया है । नृत्य का  वैश्विक उत्सव  यूनेस्को की प्रदर्शन कलाओं के लिए मुख्य भागीदारी , इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट की नृत्य समिति द्वारा आयोजन प्रति वर्ष 29 अप्रैल समर्पित है। जीन-जॉर्जेस नोवरे (1727-1810) के जन्म की सालगिरह   बैले  शास्त्रीय या रोमांटिक बैले का "पिता" या निर्माता  है। हम आज इसे "आधुनिक बैले" के रूप में नहीं जानते हैं क्योंकि विश्व  में नृत्य दिवस  पर आयोजित कार्यक्रमों और त्योहारों के माध्यम से नृत्य में भागीदारी और शिक्षा को प्रोत्साहित करने का प्रयास करता है । यूनेस्को ने औपचारिक रूप से आईटीआई को कार्यक्रम के निर्माता और आयोजक के रूप में स्वीकृत किया है। अंतर्राष्ट्रीय नृत्य एवं गीत दिवस द्वारा अवलोकन किया गया संयुक्त राष्ट्र सदस्य देश ने 29 अप्रैल 1982 में  निर्माण के बाद से प्रतिवर्ष  लेखक , नृत्यांगना , संगीतकार  द्वारा नृत्य प्रदर्शन, शैक्षिक कार्यशालाएं, मानवीय परियोजनाएं आयोजित किया  जाते हैं।  प्रत्येक वर्ष 29 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाने के लिए, अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान सदस्यों को नर्तकों, कोरियोग्राफरों, नृत्य छात्रों और उत्साही लोगों के साथ  है। गाला उत्सव अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान की कार्यकारी परिषद द्वारा  2017 में  शंघाई , चीन   और 2018 में  हवाना , क्यूबा में था । प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस को अंतर्राष्ट्रीय थिएटर संस्थान लेखकों में ट्रिशा ब्राउन , एलिसिया अलोंसो और मर्स कनिंघम शामिल हैं । 2018 में नृत्य दिवस  की 70वीं वर्षगांठ 2018 को यूनेस्को क्षेत्रों में  जॉर्जेट गेबारा ( लेबनान , अरब देश), सालिया सानोउ ( बुर्किना फासो , अफ्रीका ), मारियानेला बोअन ( क्यूबा , ​​​​अमेरिका ), विली त्साओ ( चीन , एशिया-प्रशांत ) और ओहद नाहरिन ( इज़राइल , यूरोप , 2020 में ग्रेगरी वुयानी माकोमा दक्षिण अफ्रीका , 2019 में करीमा मंसूर , मिस्र , 2018 जॉर्जेट गेबारा , सालिया सानोउ , मारियानेला बोअन , विली त्साओ और ओहद नाहरिन लेबनान , बुर्किना फासो , क्यूबा , ​​चीन और इज़राइल। ,2017 तृषा ब्राउन यूएसए ,2016 लेमी पोनिफ़ासियो समोआ और न्यूजीलैंड , 2015 इज़राइल गैल्वान स्पैनिश ,2014 मौराड मेरज़ौकी फ़्रेंच ,2013 , लिन ह्वाई-मिन चीनी ताइपी , 2012 सिदी लार्बी चेरकौई बेल्जियम ,2011 में ऐनी टेरेसा डी कीर्समेकर बेल्जियम ,2010 में जूलियो बोक्का अर्जेंटीना ,2009 अकरम खान (नर्तक) यूनाइटेड किंगडम ,2008 मेंग्लेडिस अगुलहास दक्षिण अफ्रीका ,2007 साशा वाल्ट्ज जर्मनी ,2006 नोरोडोम सिहामोनी कंबोडिय, 2005 मियाको योशिदा जापान, 2004 स्टीफन पेज ऑस्ट्रेलिया ,2003 मैट एक स्वीडन ,2002 कैथरीन डनहम संयुक्त राज्य अमेरिका ,2001 विलियम फोर्सिथे (कोरियोग्राफर) संयुक्त राज्य अमेरिका ,2000 एलिसिया अलोंसो , जिरी काइलियान और सिरिएले लेक्यूर क्यूबा , ​​रूस और फ्रांस ,1999 महमूद रेडा मिस्र , 1998 काज़ुओ ओहनो जापान , 1997 मौरिस बेजार्ट फ्रांस ,1996 माया प्लिस्त्स्काया रूस ,1995 मरे लुईस संयुक्त राज्य अमेरिका ,1994 दाई अइलियन चीन और त्रिनिदाद और टोबैगो ,1993 मैगुय मारिन फ्रांस ,1992 जर्मेन एकॉग्नी बेनिन और सेनेगल ,1991 हंस वान मानेन नीदरलैंड ,1990 मर्स कनिंघम संयुक्त राज्य अमेरिका ,1989 डोरिस लाइन फिनलैंड ,1988 रॉबिन हावर्ड यूनाइटेड किंगडम, 1987 आईटीआई की नृत्य समिति अंतरराष्ट्रीय ,1986 चेतना जालान भारत ,1985 रॉबर्ट जोफ्रे संयुक्त राज्य अमेरिका ,1984 यूरी ग्रिगोरोविच रूस ,1983 कोई संदेश लेखक नहीं , एन/ए, 1982 हेनरिक न्यूबॉयर स्लोवेनिया नृत्य दिवस पर पुरस्कृत किए गए । संस्कृति के लिए यूनेस्को के सहायक महानिदेशक श्री पेरेज़ डी अर्मिनान द्वारा संदेश"  "नृत्य दिवस" ​2015  कहा है।
 अनेकता में एकता को संजोये हुए भारत के  विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों की  भाषा एवं संस्कृति के साथ साथ इन क्षेत्रों की  लोक गीतों व लोक नृत्यों की समृद्ध विरासत हैः।  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की चकाचौंध में लोक नृत्य  लुप्त होती जा रही है। साहित्यसंगीतकला विहीनः साक्षात्पशु: पुच्छविषाणहीनः। जो मनुष्य सगीत साहित्य कला से विहीन है वे साक्षात् पशु के समान है, यद्यपि उनके सींग और पूँछ नहीं होते फिर भी वे पशु समान है।  मृदंग, रणसिंगा, झांझ, डेढ़ताल, घुँघरू, घंटी बजाकर नाचा जाने वाला  नृत्य  उत्सव में  सर पर पगड़ी, कमर में फेंटा, पावों में घुँघरू, हातों में करताल के साथ कलाकारों के बीच काठ का सजा घोडा ठुमुक- ठुमुक नाचने , गायक - नर्तक झूम उठता , .टेरी, गीत, चुटकुले के रंग, साज के संग को धोवी नृत्य ,  
लोरिकी, बिरहा, गड़थैया, कुर्री-फुर्री-कलैया,  अहीर नृत्य पुरुष डोर, चौरासी, शहनाई, घुँघरू पहनकर हाथ में धुधुकी लेकर धोती कुरता पहनकर सिर पर पगड़ी बांधकर उछाल कूद करते हुए गीत की पंक्तियाँ   'संघाती' घड़े पर ताल देने और ठुमकने , ओरी-ओरियानी खड़ी होकर महिलाएं गीत दुहराने , नृत्य, गीत, वाद्य का समवेत समन्वय को 'कंहरही' नृत्य कहते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश का   बस्ती आनंद और आल्हाद के लिए, श्रम -परिहार के लिए, मधुर धुन, लय, ताल में नाचने-गाने लगते है । पूर्वांचल के गोरखपुर, देवरिया और बलिया जिलों में 'गोड़उ' व हरबोल , हर्बोलाई नृत्य है।
 पहली फसल कट जाने पर फाल्गुन -चैत की चांदनी रात में यह द्वार-द्वार जाकर नाचते-गाते और बदले में अनाज या पैसा प्राप्त कर बरी-भात और पूड़ी पर नटुआ नृत्य  नाचते थे। वृत्त - अर्धवृत्त बनाकर घुमते हुए नाचते और हास्य - व्यंग में अभिनय करते हैं। रंग - बिरंगी गुदड़ी पहने चूना कालिख लगाये प्रहसक अश्लील् चुटकुले बोलता है। नर्तक बीच में टेढ़ी छड़ी ढोल, छड, घंटी, झांझ, छल्ला, पावों में पैरी, कमर में कौड़ी बांधे नर्तक हास्य का माहौल सृजित कर नटुआ नृत्य करते  हैं।'कोल' शिकारी वर्ग की जनजाति हकवा' करके जानवरों का अथवा गोटी - गुलेल से उड़ती चिड़ियों का शिकार करती गोला या अर्धगोला बनाकर, ढोल बजाकर, बैठकर अथवा खड़े होकर, दिन भर के परिश्रम के बाद, चौपाल लगाकर कोलदह नृत्य नृत्य किया जाता है। साग-सब्जी बेचने, सूअर पालने का काम करने वाली खटिक  आनंद आल्हाद के लिए विवाह, गवना, पूजा, पालकी के अवसरों पर झंडा लेकर जुलुस निकालकर पालकी में दूल्हे को बिठाकर तेज चलते हुए बीच - बीच में रुक- रुक कर, कभी नीचे स्वर में और कभी ऊंचे स्वर में आवाज़ निकालते हुए, नृत्य करती हैं। छड़, थाली, ढोल, झाल के समवेत स्वर से खटिक नृत्य है । मुसहर' जाति पूर्वांचल में सवरी' लेकर खेत खलिहान में पूरे परिवार के साथ निकल जाते हैं। खेत खलिहानों में बिल के भीतर चूहों द्वारा एकत्र किये गए अनाज को उसमें पानी भरकर निकालते हैं। इनका एक पंथ दो काज हो जाता है। एक ही गोटी से दो शिकार-चूहा और अनाज दिनभर की इस कमाई को लेकर आते और गांजा का दम लगाकर झंडे गाड़कर 'ढोल' और 'हुडुक' बजाकर झूमकर नाचते हैं। यह हुडुक वाद्य 'गोहटी' के चमड़े से बनाते हैं। पूर्वांचल में मुख्य रूप से सोनभद्र जनपद के सुदूर वनों-पहाड़ों के मध्य 'घसिया' अनुसीचित जन जाति के लोग निवास करते हैं। कैमूर की गुफाओं में न जाने कब से निवासित तथा मादल, ढोल, नगाड़ा, बांसुरी, निशान, शहनाई आदि वाद्य बनाकर बेचते और बजाकर नाचते - गाते की क्रिया को डोमकच नृत्य हैं।  राजाओं के यहाँ घोड़ों की 'सईसी' करते थे। इन्होने एक बार अस्पृश्य मानी जाने वाली डोम जाती जो एक आदिवासी जाती है का स्पर्श करके नाच - गाकर खुशियां मनाई तभी से विवाह, गवना, अन्नप्राशन, मुंडन अथवा होली, दशहरा, दीपावली आदि अवसरों पर पूरे परिवार के साथ नाचने की परंपरा इनमें चल पड़ीं। ये लोग नाचते समय कई कलाओं का प्रदर्शन करते हैं।
'अगरही' पूर्वांचल के आदिवासियों का एक प्रमुख नृत्य है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इसे अगरिया जनजाति के पुरुष वर्ग के लोग जुलूस के रूप में करते हैं। सोनभद्र जनपद में शक्तिनगर के समीप ज्वालामुखी देवी का धाम है। वहां दोनों नवरात्रों में मध्य प्रदेश के सीधी - सरगुजा, बिहार के रोहतास - पलामू, उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर - सोनभद्र के हजारों आदिवासी मादल, ढोल, मजीरा बजाते हुए लंगोटी लगाकर, बाल मुंडवाकर, रोली लगाकर, बाना त्रिशूल लेकर यहाँ आकर मंदिर के चारों ओऱ नृत्य करते और त्रिशूल, नारियल, माला चढ़ाकर अथवा बकरे की बलि चढ़ाकर पूजा करते हैं। यह दृश्य तब रोमांचकारी हो जाता है जब वे अपनी जिव्हा में तीखा बाना धंसा लेते हैं और देवी कृपा से रक्त की एक बूँद भी नहीं छूती। अगरिया पत्थर को पिघलाकर लोहे से बर्तन - औजार बना
'करमा' आदिवासियों का विश्वप्रसिद्ध नृत्य है। आदिवासी जहाँ भी है करमा नृत्य अवश्य करते हैं। खरीफ की फसल बो दिए जाने के बाद अनंत चतुर्दशी और फिर रबी की फसल करने के साथ होली के अवसर पर यह नृत्य स्त्री -पुरुष, बाल - वृद्ध सभी एक साथ समूह में करते हैं। उनका यह अनुष्ठान लगभग एक माह पूर्व से ही प्रारम्भ हो जाता है। 'जयी' जमाई जाती है। करम वृक्ष की डाल युवा अथवा गांव का बैगा द्वारा एक ही बार में काट कर लाई जाती है। गांव अथवा गांवों के सभी आदिवासी उसे जमीन पर धरे बिना नाचते गाते किसी सार्वजानिक स्थल पर लाते हैं, उसे वहीँ रोपते हैं। प्रसाद चढ़ाते और फिर नाचना शुरू करते हैं, तो वह सिलसिला चौबीस घंटे चलता है, यदा- कदा युवक -युवती के पांवों के यदि अंगूठे मिल जाते हैं, तो वहीँ उनका विवाह भी करा दिया जाता है।
'धरकार' एक ऐसी जनजाति है जो मुख्य रूप से वाद्य यंत्र बनाकर अथवा डलिया - सूप बनाकर अपनी जीविका चलाती है और जब वाद्य यंत्र बनाती ही है तो नाचना गाना भी होता ही है। पूर्वांचल के सोनभद्र सहित अन्य जनपदों में बांस-वनों के समीप निवास करने वाली यह जनजाति निशान (सिंहा), डफला, शहनाई, बांसुरी, ढोल, मादल बना कर और बजाकर, झूम कर जाने कब से नाचती -गाती आ रही हैं। विवाह, गवना, मेले - ठेलों में या फिर बाजारों में भी होली - दीपावली, दशहरा, करमा आदि पर्वों पर ये लोग इन्द्रवासी नृत्य करके सबको मुग्ध कर देते हैं
विवाह, गवना, यज्ञोपवीत, मुंडन, अन्नप्राशन आदि संस्कारों तथा दीपावली, दशहरा, अनंत चतुर्दशी के अवसरों पर महिलाएं हाथ में हाथ मिलाकर वृत्त या अर्धवृत्त बनाकर झूमर नाचती और गाती हैं। टेक की बार- बार आवृति तथा द्रुतगति और लय के आरोह- अवरोह के साथ गाकर नाच जाने वाला यह नृत्य पूर्वांचल की एक प्रमुख नृत्य है। आदिवासी महिलाएं 'कछाड़' मार कर अपने वन्य वेश -भूषा में जब झूमकर नाचने लगती समां बंध जाता है। यदा -कदा थपोरी भी बजाती हैं। महुआ बीनने, पत्ता तोड़ने, गोदना गोदने का कार्य के साथ अभिनय करती हैं। इसे धांगर, धरकार, घसिया, गोड जाति की महिलाएं बीया गडनी के अवसर पर विशेष उत्साह के साथ किसी नदी या तालाब के किनारे एकत्र होकर नाचती हैं। नृत्य के बीच-बीच में वन की बोली 'हूं-हूं' करती रहती हैं।
शैला, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में आदिवासियों के मध्य एक लोकप्रिय नृत्य है। इस नृत्य में पूरे गांव के युवक सम्मिलित हो सकते हैं। इसकी तैयारी भी 'करमा' की तरह एक माह पूर्व से ही आरम्भ जाती है। युवक आदिवासी पोषक में मोरपंख कमर में बांध कर वृत्त या अर्धवृत्त बनाकर नाचते हैं। हर युवक के हाथ में दो-दो फुट का डंडा होता है जिसे लेकर वे नाचते हुए ही आगे -पीछे होते रहते हैं। घुँघरू बांधकर मादल लेकर बजाते हुए बीच-बीच में 'कू-कू ' या 'हूं-हूं' की आवाज़ करते हैं जिसे 'छेरवा' कहा जाता है। होली, दीपावली, दशहरा, अनंत चतुर्दशी, शिवरात्रि के अवसर पर यह नृत्य किया जाता है।'बिदेसिया' बिहार राज्य की उपज है, किन्तु पूर्वांचल में भी यह विधा अत्यंत ही लोकप्रिय है। इसके जनक श्री भिखारी ठाकुर हैं। नाट्य प्रधान इस नृत्य विधा में विदेश जाते या चले गए पति के साथ पत्नी की वार्ता का करुण दृश्य प्रदर्शित की जाती है। भोजपुरी बोली में प्रस्तुत यह नृत्य आज भी बहुत ही लोकप्रि
यह ऋतुगीत है जो सावन - भादों के महीनों में खेतों खलिहानों से लेकर शहरों तक गाया व नाचा जाता है। पूर्व में इसके अखाड़े हुआ करते थे, बड़े - बड़े दंगल हुआ करते थे। स्त्री - पुरुष सभी प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होते थे। नगर की वेश्याएं भी भाग लेती थीं। गायन के रूप में उत्पन्न यह विधा अब पूर्णतः नृत्य में परिवर्तित हो चुकी है।
होली मूलतः गायन विधा ही है किन्तु अब विशेष रूप से अवध क्षेत्र में इसे नृत्यात्मक बना दिया गया है। होरी, जोगीरा, कबीरा इसकी शैलियाँ है। होली के अवसर पर अथवा पूरी फाल्गुन माह भर यह गीत विशेष रूप से पुरुषों को उन्मुक्त और मतवाला बना देता है। युवक - युवतियां दोनों इस नृत्य में सम्मिलित होते हैं और ढोल, मंजीरा, हारमोनियम, झांझ, मृदंग के संग गीत की पंक्तियों के बीच 'जोगीरा' छोड़ते जाते हैं। 1) करमा नृत्य : मध्य प्रदेश के गोंड और बैगा आदिवासियों का प्रमुख नृत्य है। करमा नृत्य कर्मराजा और कर्मरानी को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है इसमें प्रायः आठ पुरुष व आठ महिलाएं नृत्य करती है। ये गोलार्ध बनाकर आमने सामने खड़े होकर नृत्य करते है। एक दल गीत उठता है और दूसरा दल दोहराता है । वाध्य यन्त्र मादल का प्रयोग किया जाता है नृत्य में युवक युवती आगे पीछे चलने में एक दुसरे के अंगुठे को छूने की कोशिश करते है | बैगा आदिवासियों के करमा को बैगानी करमा कहा जाता है ताल और लय के अंतर से यह चार प्रकार का होता है। 1) करमा खरी 2) करमा खाय 3) करमा झुलनी ४) करमा लहकी  करमा नृत्य है ।  2 . राई नृत्य : मध्य प्रदेश के प्रमुख लोकनृत्य राई को इसके क्षेत्र के आधार पर दो भागों में बांटा गया  है। बुंदेलखंड का राई नृत्य और बघेलखंड का राई नृत्य | बुंदेलखंड का राई नृत्य : राई नृत्य बुंदेलखंड का एक लोकप्रिय नृत्य  विवाह, पुत्रजन्म आदि के अवसर पर किया जाता है। अशोकनगर जिले के करीला मेले में राई नृत्य का आयोजन सामूहिक रूप से किया जाता है। मन्नत पूर्ण होने पर देवी के मंदिर के समक्ष लगे मेले में राई नृत्य कराते है।  राई नृत्य के केंद्र में एक नर्तकी होती है जिसे स्थानीय बोली में बेडनी कहा जाता है। नृत्य को गति देने का कार्य  मृदंगवादक पुरुष द्वारा किया जाता है। राई नृत्य के विश्राम की स्थिति में स्वांग नामक लोकनाट्य  किया जाता है । हंसी मजाक व गुदगुदाने का कार्य करता है। विश्राम के उपरांत पुनः राई नृत्य प्रारंभ किया जाता है।  बुंदेलखंड में राई नृत्य बेडनी द्वारा किया जाता है।  बघेलखंड में पुरुष  स्त्री वेश धारण कर राई नृत्य प्रस्तुत करते है। बुन्देलखंड में वाद्ययंत्र के तौर पर मृदंग का प्रयोग किया जाता है वहीँ बघेलखंड में ढोलक व नगड़िया का उपयोग किया जाता है। बघेलखंड में राई नृत्य विशेष रूप से अहीर पुरुषों द्वारा किया जाता है । ब्राम्हण स्त्रीयों में  प्रचलन पाया जाता है | पुत्र जन्म पर प्रायः वैश्य महाजनों  राई नृत्य का आयोजन किया जाता है। स्त्रियाँ हाथों, पैरों और कमर की विशेष मुद्राओं में नृत्य करती है। राई नृत्य के गीत श्रृंगार परक होते है। स्त्री नर्तकियों की वेश-भूषा व गहने परंपरागत होते है। पुरुष धोती, बाना , साफा, और पैरों में घुंघरू बांधकर नाचते है। 3) बधाई नृत्य : बुंदेलखंड क्षेत्र में जन्म, विवाह और त्योहारों के अवसरों पर ‘ बधाईं ' लोकप्रिय है। इसमें संगीत वाद्ययंत्र की धुनों पर पुरुष और महिलाएं सभी , ज़ोर-शोर से नृत्य करते हैं। 
4) भगोरिया नृत्य : भगोरिया नृत्य अपनी विलक्षण लय और डांडरियां नृत्य के माध्यम से मध्यप्रदेश की बैगा आदिवासी जनजाति की सांस्कृतिक विरासत है। 
भारतीय राज्यों के लोकनृत्य में 1.उत्तर प्रदेश-नौटंकी, रासलीला, कजरी, झूला,जद्दा, चाप्पेली, जैता, आदि , 2.मध्य प्रदेश-जवारा, मटकी, अडा, खाड़ा नाच, फूलपति, ग्रिदा नृत्य, सालेलार्की, सेलाभडोनी, मंच, आदि। 3.बिहार- जाट-जाटिन, बक्खो– बखैन, पनवारिया, सामा चकवा, बिदेसिया आदि।4.उत्तराखंड-गढ़वाली, कुंमायुनी, कजरी, रासलीला, चपादी आदि।5.राजस्थान-झूमर, चाकरी, गणगौर, फूंदी, पनिहारी, जिन्दाद, नेजा, लीला, झूमा, सुईसिनी, घापाल, कालबेलियाआदि।6.पंजाब-भांगड़ा, गिद्दा, दफ्फ, धमान, भांड, नकूला आदि , 7.हरियाणा-झूमर, फाग, डाफ, धमाल, लूर, गुग्गा, खोर, जागोर आदि।8.तमिलनाडु- भरतनाट्यम(शास्त्रीय), कुमी, कोलट्टम,कावड़ी आदि।9.आंध्र प्रदेश-कुचिपुड़ी(शास्त्रीय), घंटामर्दाला, कुम्मी, छड़ी, मोहिनीअट्टम (शास्त्रीय), सिद्धि मधुरि,वेदी नाटकम आदि।10.असम- बिहू, बिछुवा, नटपुजा महारास, खेल गोपाल, झुमुरा होब्जानाई,कलिगोपाल,नागानृत्य, बुगुरुम्बा,तबाल चोनग्ली, आदि।11.गुजरात- गरबा, डांडिया, रासलीला,पणिहारी टिप्पानी जुरियुन,भवई,, लास्या,,भावई आदि।12.हिमांचल प्रदेश- धमान, छपेली, महाथू,नटी, डांगी, चम्बा,थाली,झैँता,डफ,डंडानाच,झोला, झाली,छारही,महासू आदि13.जम्मू-कश्मीर- रउफ,हिकात,मंदजास,कूद दण्डीनाच,दमाली आदि 14.कर्नाटक- यक्षगान,कुनीता, कर्गा, लाम्बी, वीरगास्से आदि। 15.केरल- कथकली(शास्त्रीय), ओट्टम,थुलाल,पादयानी, कालीअट्टमल,मोहिनीअट्टम(शास्त्रीय) आदि।16.महाराष्ट्र- तमाशा,लावणी,नकटा,कोली,लेझिम,गफा,, गौरीचा, ललिता, मौनी,लेजम,पोवाड़ा,दहिकला दशावतार या बोहदा आदि। 17.ओडिसा- ओडिसी(शास्त्रीय),सवारी, धूमरा,पैंका,मुणरी छऊ, अया आदि। 18.पश्चिम बंगाल- काठी, गंभीरा, ढाली, जात्रा, बाउल,मरसिया, कीर्त्तन,महाल आदि19.गोवा-तरंगमेल, कोली, देक्खनी, फुग्दी, शिग्मो, घोडे, मोडनी, समायी नृत्य, जगर, रणमाले, गोंफ, टून्नया मेल।20.छत्तीसगढ़-गौर मारिया, पैंथी, राउत नाच, पाण्डवानी, वेडामती, टपाली, नवारानी,भारथरी चरित्र, चंदनानी,दिवारी,करमा, पाली,डागला आदि। 21.झारखंड एवं बिहार में  छऊ, सरहुल,जट-जटिन, करमा, डांगा, विदेशिया, सोहराई,अलकप, कर्मा मुंडा, अग्नि, झूमर, जनानी झूमर, मर्दाना झूमर, पैका, फगुआ, हूंटा नृत्य, मुंदारी नृत्य, फिरकल, बाराओ, झीटका, डांगा, डोमचक, घोरा नाच लौंडा नृत्य आदि , 22.अरुणांचल प्रदेश- मुखौटा नृत्य,बुईया, छालो, वांचो, पासी कोंगकी, पोनुंग, पोपीर, बारडो छाम,युद्ध नृत्य आदि23.मणिपुर- मणिपुरी(शास्त्रीय), राखाल, नटरास, महारास,राखत,डोल चोलम, थांग टा, लाई हाराओबा, पुंग चोलोम, खांबा थाईबी, नूपा नृत्य,, खूबक इशेली, लोहू शाह।24.मेघालय-लाहो, बांग्ला,मिनसेईन आदि।25.मिजोरम- छेरव नृत्य, खुल्लम, चैलम, स्वलाकिन, च्वांगलाईज्वान, जंगतालम, पर लाम, सोलाकिया, लंगलम,पखुपिला, चेरोकान आदि।26.नागालैंड- चोंग,खैवा, लीम, नुरालीम,रंगमा, बांस नृत्य, जीलैंग, सूईरोलियंस, गीथिंगलिम, तिमांगनेतिन, हेतलईयूली आदि।27.त्रिपुरा- होजागिरी आदि। 28.सिक्किम-छू फाट नृत्य, सिकमारी, सिंघई चाम या स्नो लायन डांस, याक छाम, डेनजोंग नेनहा, ताशी यांगकू नृत्य, खूखूरी नाच, चुटके नाच, मारूनी नाच। 29.लक्षद्वीप- लावा, र्तेंडेस्कटॉप नृत्य है।

1 टिप्पणी:

  1. Usha Kiran shrivastva
    विश्व नृत्य दिवस पर ज्ञान वर्धक आलेख और यथोचित छाया चित्र के लिए हार्दिक धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं